Header Ads

मन और मानसिक शांति

मन और मानसिक शांति------

मानव मन की शक्ति अपार है । किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने का माध्यम हमारा शरीर है । शरीर को कार्य करने के लिए विधाता ने दस इंद्रियां प्रदान की हैं , पांच कर्मेंद्रियां और पांच ज्ञानेंद्रियां । मन इन सभी दस इंद्रियों का स्वामी है । ये इंद्रियां मन के आदेशानुसार ही कार्य करती हैं , किंतु यदि मन अपनी शक्ति का सही उपयोग नहीं करता , तो इंद्रियां भी अपना कार्य भली प्रकार से नहीं करती हैं । मन की तुलना उस सारथी से की गई है , जो शरीर रूपी रथ को चलाने के लिए इंद्रियां रूपी दस घोड़ों की लगाम अपने हाथों में थामे हुए है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.