मानसिक शांति
मानसिक शांति
मानसिक शांति मन की ऐसी अवस्था है , जब मन सभी प्रकार के तनावों , चिंताओं और भय से मुक्त होकर आत्मकेंद्रित हो जाता है और जीवन के लक्ष्यों के बारे में पूरी शक्ति , समझ और विश्वास के साथ निर्णय लेता है और उन निर्णयों का इंद्रियों द्वारा भली प्रकार पालन भी करवाता है । इस प्रकार मानसिक शांति की अवस्था में हम अपने लक्ष्य को अधिक शीघ्रता और विश्वास के साथ प्राप्त कर सकते हैं । किंतु आज की आपाधापी और तनाव की जिंदगी में मानसिक शांति को बनाए रखना एक दुष्कर कार्य है । हमारे स्वयं के सोच - विचार , सामाजिक व्यवस्था और पर्यावरण सभी मिलकर मानसिक शांति के मार्ग में नित नई - नई बाधाएं खड़ी करते रहते हैं
Post a Comment